मध्य प्रदेश

सीहोर कांग्रेस 12 दिन बाद उतरेगी किसानों के समर्थन

सीहोर। नए कृषि कानून के विरोध में पंजाब के किसाना दिल्ली में डेरा जमा हुए हैं। किसानों के आंदोलन को आज 12वां दिन है। 12 दिन बाद यानी मंगलवार को सीहोर जिला कांग्रेस भी प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार किसानों के समर्थन में उतरेगी। कांग्रेसियों द्वारा कलेक्टेट कार्यालय पहुंचकर राष्टपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर बलवीर तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसान किसानों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला कांग्रेस कार्यालय सीहोर में कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर साढे बारह बजे एकऋित होंगे। यहां से पैदल मार्च करते हुए कलेक्टेट कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्टपति के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष तेमर ने जिले के सभी कांग्रेस नेताओं, ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस सहित सभी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button