मध्य प्रदेश

माता-पिता ने जबर्दस्ती शादी कराई तो दो प्रेमियों के साथ मिलकर उठाया ऐसा कदम

जयपुर। घरवालों ने जबर्दस्ती शादी कराई तो एक विवाहिता ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिल पति की हत्या करा दी। पुलिस ने इस महिला व उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल उदयपुर में सोमवार रात सुनसान इलाके में पत्थर से सिर कुचली एक लाश मिली थी। यह लाश यहां के रहने वाले विनोद माली की थी। पुलिस ने जांच की तो सामने आया कि इसकी पत्नी मोनिका ने अपने दो प्रेमियों दुर्गेेश साहू और कपिल के साथ मिल कर इस हत्या को अंजाम दिया है।

पुलिस के अनुसार मोनिका के घरवालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी विनोद से कराई थी। जिससे वह उससे छुटकारा पाना चाहती थी, क्योंकि उसका काफी समय से दुर्गेश से अफेयर चल रहा था। मोनिका सुसराल आ गई तो यहां उसकी दोस्ती कपिल के साथ भी हो गई। इस बीच विनोद और मोनिका के बीच झगड़े होने लगे। विनोद से झगड़ा होने पर वह मायके चली गई। घरवालों ने दबाव बना विनोद के पास भेजा तो यहां आकर उसने कपिल और दुर्गेश से मिलकर विनोद की हत्या की साजिश रच डाली।

दुर्गेश और कपिल ने मोटर साइकिल खराब होने का बहाना बनाकर विनोद को मौके पर बुलाया। विनोद जैसे ही वहां पहुंचा कपिल ने विनोद के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों ने पत्थर उठाकर सिर पर वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। कॉल डटेल की जांच के आधार पर पुलिस ने पहले कपिल को पकड़ा और फिर मोनिका को हिरासत में लिया।

दोनों से पूछताछ हुई तो उन्होंने दुर्गेश के बारे में भी बताया। पुलिस ने दुर्गेश को भी पकड़ लिया। तीनों ने जुर्म कबूल कर लिया।

Related Articles

Back to top button