मध्य प्रदेश

उत्तर प्रदेश की धान बिक रही थी मध्यप्रदेश में, पकडी गई

मध्यप्रदेश। दतिया जिले के बड़ौनी में समर्थन मूल्य 500 क्विटल धान उत्तर प्रदेश से बेचने के लिए लाए जाने पर धान जप्त कर उपयोग में किए गए वाहन को राजसात करने की कार्यवाही की गई। शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर जिले में किसानों से धान की खरीदी जारी है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा 28 उपार्जन केन्द्र बनाए गए है। जिन पर समुचित प्रबंध किए गए है।
कलेक्टर संजय कुमार के निर्देश अनुसार जिले के बाहर के किसान से धान की खरीदी न हो इसके लिए जिले की सीमा पर बैरियर लगाए गए है। जहां जिला प्रशासन की टीमें लगातार वाहर से आने वाले वाहनों की सघन जांच कर कार्यवाही कर रही है। इसी कडी में आज बड़ौनी में उत्तर प्रदेश से आए 500 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर बेचने हेतु लाई गई धान को दल द्वारा राजसात कर उपयोग में लाए गए वाहन की जप्ती की कार्यवाही की गई। कलेक्टर ने बताया कि शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किए जाने हेतु बाहर से आने वाले वाहनों की जांच के लिए चिरूला एवं चिरगांव बार्डर पर वाहनों की सघन जांच गठित दलों द्वारा की जा रही है। वाहर से आने वाली धान होने पर दल द्वारा जप्त की कार्यवाही कर वाहन भी राजसात किए जाएंगे। कलेक्टर बताया कि मंडी में व्यापारियों द्वारा किसान की धान खरीदे जाने पर व्यापारी के स्टॉक का सत्यापन किया जायेगा। सत्यापन के दौरान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी पाए जाने पर संबंधित व्यापरी के विरूद्ध पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाकर लायसेंस रद्द की कार्यवाही की जायेगी

Related Articles

Back to top button