मध्य प्रदेश

MP NEWS : भोपाल में कांग्रेस का मौन धरना , हर जिले की मिटटी लेकर 15 जनवरी को भोपाल लौटेगे कांग्रेसी

 

मध्यप्रदेश। प्रदेश में सोमवार को कांग्रेस द्वारा विधान सभा का घेराव किया जा रहा था। इसके लिए प्रदेश भर से किसान और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में डेरा जमा रखा था। पर विधान सभा का सत्र कोरोना के कारण से रदद कर दिया गया है इससे कांग्रेस की तैयारियां धरी रह गई है।
कांग्रेस ने सोमवार दोपहर भोपाल में विधानसभा परिसर स्थित गांधी प्रतिमा के सामने मौन धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने हाथों प्रतीकात्मक रूप से हाथों में ट्रैक्टर लिए हुए थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने विधान सभा सत्र नहीं होने को दुखद बताया है। वहीं कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा शुरू कर दी। यात्रा 15 जनवरी तक चलेगी। किसान तिरंगा संघर्ष यात्रा 7 भागों में निकाली जाएगी। प्रत्येक जिले से मिट्टी, अनाज लेकर सेवा दल के कार्यकर्ता 15 जनवरी को भोपाल लौटेंगे। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर मंच पर कमलनाथ, कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव, सज्जन वर्मा, गोविंद सिंह, रामनिवास रावत और पीसी शर्मा मौजूद रहे।कांग्रेस नेताओं ने सरकार को घेरने के लिए जोरदार तैयारी की थी, लेकिन कमलनाथ के मौन धरने का ऐलान करने के बाद तैयारी धरी की धरी रह गई। कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा घेरने के लिए बंगले में ट्रैक्टर भी तैयार करवा लिए थे। दूसरी तरपफ विधान सभा का सत्र 31 दिसम्बर तक चलना था, जो अब नए साल में शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button