मध्य प्रदेश

हैवानियत- तीन बच्चों के बाप ने नाबालिक को दुष्कर्म के बाद उतारा मौत के घाट

दुकान पर बिस्किट लेने गई थी नाबालिक

मध्यप्रदेश। प्रदेश में दुष्कर्म के मामलों में लगातार इजापफा हो रहा है, प्रदेश में महिलाओं के दरिदंगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। अब तीन बच्चों के बाप ने एक नाबालिग से दुष्कर्म कर उसे मौत के घाट उतार दिया। खंडवा धनगांव थाना क्षेत्र के जामनिया गांव में नौवीं की छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। लड़की दुकानदार के यहां बिस्किट लेने गई थी। 45 वर्षीय आरोपी दुकानदार लड़की को बहला-फुसलाकर अंदर ले गया। उसके साथ रेप किया। विरोध करने पर गला घोंट कर हत्या कर दी। इसमें आरोपी की पत्नी ने भी साथ दिया। वारदात के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की। पुलिस ने देर शाम पति को गिरफ्तार कर लिया। 13 साल की बच्ची नौवीं कक्षा की छात्रा थी। गांव में ही दिलावर पिता मंशाराम राजपूत किराने की दुकान करता है। अंदर ही उसका घर भी है। दुकान पर छात्रा अक्सर सामान लेने जाया करती थी। साेमवार सुबह करीब 11 बजे वह दुकान पर बिस्किट लेने पहुंची। दिलावर ने लड़की को बिस्किट दिया और बहला-फुसलाकर घर के अंदर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने विरोध भी किया। इस पर आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की और गला दबाकर मार डाला। घटना के बाद से गांव में कापफी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button