मध्य प्रदेश

MP BY ELECTION : मध्यप्रदेश की सियासत को किस ओर ले जाएगी दिग्विजय सिंह की इन्ट्री

मध्यप्रदेश। मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर उपचुनाव का घमासान जोरों पर है। दोनों ही पार्टियों के प्रमुख नेता दिन रात इस उपचुनाव के संघर्ष जुटे हुए हैं। यह उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस के स्वाभिमान का चुनाव बन गया है। कांग्रेस की ओर से अब तक पूर्व मुख्यमंऋी कमलनाथ और अन्य नेता प्रचार प्रसार की बागडोर संभाल रहे थे। अब तक उपचुनापव में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की दखलअंदाजी ज्यादा नजर नहीं आ रही थी, लेकिन अब उन्होंने इन्ट्री की है और भाजपा पर कई आरोप लगाये हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को पोस्टल बैलेट की लिस्ट अभी तक नहीं मिली है। इसमें दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र के मतदाता शामिल है। श्री सिंह ने कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अफसरों के रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते है।

Related Articles

Back to top button