मध्य प्रदेश

मास्क के साथ धनतेरस और दीपावली ला सकती है धनधान्य और स्वास्थ्य

 

मध्यप्रदेश। दीपावली के पूर्व धनतेरस पर औषधि के देवता भगवान धनवन्तरी को पूजा जाता रहा है। इस वर्ष धार्मिक पर्व का यह संदेश और अधिक प्रासंगिक हो सकता है। इस बात को आम लोगों तक पहुंचाने नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू मध्यप्रदेश के गांव-गांव निकल पड़ी हैं। सारिका गीतों, लोकनृत्य , नाटिका के साथ पोस्टर एवं विज्ञान के प्रयोगों द्वारा आमलोगों को वायरस फैलने के बारें में बताकर उनसे बचाव के लिये मास्क और हाथों को साफ रखने का संदेश दे रही हैं।
इस कार्यक्रम में भारत सरकार के पूर्व वैज्ञानिक सलाहहार डाॅ अनुज सिन्हा ने ऑनलाईन वीडियोंकाॅल में संदेश दिया कि दीपावली की सफाई के दौरान उपयोग किये गये मास्क को खुले में न फेंक दें। इसे मेडिकल वेस्ट मानते हुये ही नष्ट करें। वेक्सीन के आमलोगों तक पहुंचने की इस समयअवधि में मास्क और दूरी बनाये रखना ही वैज्ञानिक उपाय हैं। भारत में कोविड का प्रभाव मार्च के बाद हमने गर्मी और वर्षा में तो देखा है लेकिन शीतकाल का अनुभव नहीं है। इसलिये सावधानी में ही सुरक्षा है।
दीपावली के पर्व पर फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क का लगातार प्रयोग से खुशियां और स्वास्थ्य दोनों को आपके घरआंगन में ला सकते हैं।

Related Articles

Back to top button