मध्य प्रदेश
कांग्रेस 28 को घेरेगी विधानसभा

मध्यप्रदेश। केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कानूनों के विरोध में प्रदेश में कांग्रेस 28 दिसम्बर को किसानों के पक्ष में विधान सभा का घेराव करने जा रही है। विधानसभा घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अपील की जा रही है कि इसमें कांग्रेस कार्यकर्ता और किसान बडी तादात में हिस्सेदारी करें। उल्लेखनीय है कि इस समय कडाके की सर्दी के बीच देश भर में किसान अपने अपने तरीके से आन्दोलित है। केन्द्र सरकार से किसानों द्वारा तीनों कानूनों को रदद करने की मांग की जा रही है। किसानों द्वारा बुलाए गए भारत बंद का भी समर्थन किया था, अब वह विधान सभा का घेराव करने जा रही है।