मध्य प्रदेश

Cm यादव ने किया योगासन जानिए क्या बोले

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज मध्यप्रदेश में भी योगाभ्यास किया गया। साधकों ने प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी धूपगढ़ से लेकर उज्जैन की क्षिप्रा नदी में योग के आसन किए। हालांकि, बारिश के कारण कहीं कार्यक्रम देरी से हुए तो कहीं जगह ही बदलनी पड़ी।
भोपाल में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन लाल परेड मैदान की जगह मुख्यमंत्री निवास पर हुआ। यहां सीएम डॉ. मोहन यादव ने राज्यस्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम और श्री अन्न संवर्धन अभियान का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा- योग मतलब मन और आत्मा का जुड़ाव। जुड़ाव आत्मा का चेतना से, सार्वभौमिकता से। योग के माध्यम से निरोग रहने के लिए शारीरिक दक्षता की आवश्यकता है। इस दक्षता के साथ आहार का भी उतना ही महत्व है। श्री अन्न अर्थात मोटे अन्न के माध्यम से हमें यही दक्षता मिलती है।

2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून के दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया था। तब से इसे अलग-अलग थीम पर मनाया जा रहा है। 2024 के लिए योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ रही।

Related Articles

Back to top button