मध्य प्रदेश

आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगा ब्रिजीशनगर  

(हुकुम सिंह मेवाडा)
मध्यप्रदेश। आदिवासी संस्कृति के रंग में रंगे भगोरिया पर्व की शनिवार से शुरूआत हो गई। शनिवार को सीहोर जिले के ब्रिजिशनगर में अंचल से आए हजारों आदिवासी भगोरिया पर्व के रंग में रंगे नजर आए। डीजे की धुन व ढोल की थाप पर अपनी पारंपरिक वेशभूषा में सजे आदिवासी महिला व पुरूष जमकर थिरके और जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। ब्रिजीशनगर में लगे भगोरिया मेले में लोगों ने जमकर खरीददारी की। बताया जाता है कि भगोरिया मेले की तैयारी व्यापारी वर्ग कई दिन पहले से करने लगता है। यहां व्यपारियों के मुताबिक अच्छी खरीददारी की गई। मेले में जहां बच्चों के लिए खेल—खिलोने आकर्षण का केन्द्र रहे, वहीं बडों और बुजुर्गों के भी जरूरत के सामान दुकानों पर मिले। मेले में लगे झूले—चकरी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे।
युवाओं ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत—
नगर में निकाले गए भगोरिया जुलूस का नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जुलूस नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ मेला प्रांगण पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी अरविंद कुमरे पुलिस टीम के साथ मुस्तैद नजर आए।

Related Articles

Back to top button