मध्य प्रदेश

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पागल हो गई है : सांसद प्रज्ञा ठाकुर

सीहोर। भोपाल संसदीय क्षेऋ की सांसद प्रज्ञा ठाकुर शनिवार को जिला मुख्यालय पर एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं। इस दौरान उन्होंने पऋकारों को संबोधित किया। उन्होंने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल की मुख्यमंऋी ममता बनर्जी पागल हो गई है, वह तिलमिला गई है। उसे समझ में आ गया है। कि ये भारत है, ये पाकिस्तान नहीं है। जिस पर वह शासन कर रही है। ये भारत है और भारत की रक्षा करने के लिए भारत के लोग तैयार हो चुके हैं, हिन्दू तैयार हो चुका है। वह मुंह तोड जबाव उसको देगा, बंगाल में भाजपा का शासन आएगा हिन्दुओं का शासन आएगा और बंगाल अखण्ड भारत का हिस्सा है और रहेगा। ये बंगाल को भारत से अलग करने का प्रयास कर रही थी ये हमारे देश भक्त कभी होने नहीं देंगे। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से लगी है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर हमले हुए हैं। भाजपा डरने वाली नहीं है हमारे राष्टीय अध्यक्ष और राष्टीय महासचिव पर हमला हुआ है पर उन लोगों ने कहा कि हम डटकर मुकाबला करेंगे। ऐसी महिला जो विदेशी परम्परा का पालन कर रही है यहां उसको टिकने नहीं देंगे। बंगाल में हिन्दू राष्ट की स्थापना होगी। भारत हिन्दू राष्ट बनेगा। यह निश्चित है। बंगाल हमारा हिन्दुओं का राज्य होगा। बंगाल में जितने भी घुसपेठी मुसलमान है उसे इसने राशनकार्ड बनवाया है। उन्हीं की दम पर यह आज तक शासन करती आई है, लेकिन अब इसका शासन का समाप्त होने वाला है। किसान आंदोलन पर सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा कि किसान आंदोलन में देश विरोधी लोग शामिल हैं, क्योंकि जब शाहिन बाग हुआ, तब वहीं जेएनयू के स्टूडेंट कहे जाने वाले लोग वहां सम्मिलित थे। कुछ फिल्मी वामपंथी वो भी वहां शामिल थे।आज देख लिजिए उन्हीं के चेहरे फिर से सामने आ गए हैं। ये किसान नहीं है ये किसानों के वेश में वामपंथी छिपे हुए हैं कांग्रेसी छिपे हुए हैं, जो देश विरोधी लोगों को इकटठा करके किसानों को भ्रमित कर रहे है, देश को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जल्दी से जल्दी सजा मिलनी चाहिए ऐसे लोगों को जेलों में डालना चाहिए। ये लोग हमेशा देश के विरूद्ध खडा हो जाते हैं। आप देखिए पंजाब में कांग्रेस का शासन हैं और पंजाब में यह नियम लागू नहीं हुआ और पंजाब के लोग आंदोलन कर रहे हैं। यदि पंजाब लागू करता तो किसान आंदोलन करते तो समझ आता, बाकि प्रदेश क्यों आंदोलन में भाग नहीं ले रहे। सिर्फ वामपंथी और कांग्रेसी ये लोग भाग ले रहे हैं क्यों, क्योंकि ये किसान नहीं हैं। ये अन्य प्रकार के लोग किसानों के वेश में आकर किसानों के अंदर भ्रम फैला रहे हैं। जो किसानों के लिए बिल लाया गय है वह शत प्रतिशत किसानों के हित का बिल है।

Related Articles

Back to top button