मध्य प्रदेश

राज्यपाल ने सेंधवा में चारण छात्रावास का किया लोकार्पण

सेंधवा। मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सोमवार सुबह सेंधवा पहुंची। उन्होंने एक निजी स्कूल के कार्यक्रम में कहा कि ये सभी 21वीं सदी के बच्चे हैं, जिनको टेक्नोलॉजी का ज्ञान देना जरूरी है, लेकिन इसके साथ उन्हें संस्कार देना भी उतना ही जरूरी है। राज्यपाल के आते ही छोटे-छोटे बच्चों ने उनका फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने चारण छात्रावास का लोकार्पण किया। राज्यपाल ने छात्रावास के लिए जमीन दान करने वाले और आर्थिक सहयोग करने वालों का सम्मान किया।

इसके पहले हेलिपेड पर मंत्री अंतरसिंह आर्य ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इन्हीं बच्चों के हाथ में आगे चलकर देश का भविष्य होगा। चारों ओर से बच्चों का विकास हो यह हमें देखना होगा। उन्होंने कहा कि जेल में कोई न जाए इसका परिश्रम हमें करना होगा। मैंने भोपाल जेल देखी है, वहां कि स्थिति कैसी होती है, ये सब जानते हैं। हमें बच्चों को अभी से ऐसे संस्कार देना होंगे। राज्यपाल शहर में सिविल अस्पताल सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण कर सकती हैं।

Related Articles

Back to top button