मनोरंजन

कभी जुते पॉलिश करता था अब इंडियन आडियल 11 का विनर बना सन्नी हिन्दुस्तानी

मुबंई। इंडियन आडियल 11 का विनर सन्नी हिन्दुस्तानी घोषित किया गया है। सन्नी को जनता सबसे अधिक वोट किए। पांच प्रतियोगियों में सन्नी हिन्दुस्तानी को जनता ने विनर के रूप में चुना है। सन्नी की गायकी को भारत सहित अन्य देशों के लोगों ने पसंद किया है। सन्नी पंजाब के भठिडां शहर का रहना वाला है,सन्नी की अर्थिक हालत काफी खराब होने के कारण वह सडकों पर घूम घूम कर लोगों के जुते पॉलिश करता था। इसी दौरान उसने नुसरत फतह अली खान को सुन सुन गाने लगा। उसके कुछ दोस्तों ने कहा कि वह बहुत अच्छा गाता उसे इंडियन आडियल 11 में शामिल होना चाहिए। सन्नी ने हिम्मत दिखाई और ऑडिशन दिया। सन्नी ने फिर पीछे मुडकर नही देखा। सन्नी को जिसने भी सुना उसे लगा जैसे नुसरत फतह अली खान साहब गा रहे है। सन्नी ने संगीत का प्रशिक्षण नहीं लिया फिर भी ऐसी गायकी की संगीतकार हैरान हो गए। सन्नी ने पंगा फिल्म में भी शंकर महादेवन के साथ गाना गाया है।

Related Articles

Back to top button