मध्य प्रदेश

यमदूत बन गए सडक पर दौंडते डंपर, रौंद रहे है जिंदगियां

 

— तेज गति से दौड़ रहे डंपर ने महिला को कुचला
— डंपरों के खिलाफ नहीं की जाती कार्रवाही

 

 ( वसीम उद्दीन )

 

मध्यप्रदेश। सीहोर जिले के अहमदपुर में इलाके पर सडक पर यमदूत के रूप में डंपर दौंड रहे है। अब तक इन यमदूतों ने कई जिंदगियों को लील लिया है। शुक्रवार को भी एक तेज गति से दौड़ रहे डंपर ने महिला को कुचला दिया। महिला ने सडक पर ही दम तोड दिया। इस हदसे के बाद इलाके के लोगों में आक्रोश है कि डंपरों पर कार्रवाही क्यों नहीं की जा रही है। अखिर कब तक यह यमदूत लोगों की जान को तेज गति से दौड़ रहे पहियों के नीचे रौंदते रहेंगे?


जानकारी के अनुसार अहमदपुर थाना अंतर्गत ग्राम हिनौती निवासी गणेश राम अहिरवार उम्र 22 साल अपनी ससुराल से हिनौती अपने गांव अपनी मोटरसायकल से जा रहा था गणेश राम के साथ उसकी पत्नी अनीता बाई उम्र 21 साल और उसकी पत्नी की बहन उर्मिला उम्र 25 साल मोटरसायकल पर सवार थे तभी रसूलपुरा हिनौती मोड़ तेज गति में आ रहे डंपर क्रमांक एमपी 04 एच ई 9835 ने गणेश राम की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। गणेश राम की पत्नी अनीता बाई के ऊपर डम्फर का पहिया चढ़ गया जिससे अनीता बाई मौके पर मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल उर्मिला और गणेश राम को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

— डंफरो का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था

अहमदपुर के मेन बाजार पर दोराहा हाईवे से बरखेडा हसन अहमदपुर तक, आए दिन डंफर की वजह से जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। वही पैदल चलने वाले राहगीरों को भी काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ता है इस मामले को पहले भी प्रमुखता से उठाया गया लेकिन जिम्मेदारों द्वारा अहमदपुर से बरखेडा हसन तक सडक पर दौड़ रहे डंफरो पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है, जिसका खामियाजा फिर एक महिला को अपनी जान देकर भुगतना पडा है।

— अहमदपुर में क्यों करवाई नहीं?

बेरोकटोक तेज गति से दौड़ रहे डंफरो पर , आखिर क्यों कार्रवाई नहीं की जाी है। जिसकी वजह से डंपर चालकों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि यह लापरवाही पूर्वक डंपर ओं को चलाने लगे ना कोई डर ना कोई भय, बेखौफ रोड पर दौड़ रहे डंपर ने आज एक महिला की जान ले ली है जो कहीं ना कहीं एक बड़ा सवाल खड़ा करती है आखिर क्यों क्षेत्र में डंपर चालकों पर और डंपर मालिकों पर कार्यवाही क्यों नहीं की गई किसके संरक्षण में डंपर दौंड रहे हैं?

Related Articles

Back to top button