मनोरंजन

जब दीपिका पादुकोण ने आलिया भट्ट के सामने किया था खुलासा, रणबीर कपूर की इस हरकत से है नफरत

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट फिल्म इंडस्ट्री के हिट स्टार्स में गिने जाते हैं। दोनों जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में एक साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के दौरान ही दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आईं थीं। रणबीर और आलिया की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। फैंस इन दोनों की जोड़ी को न सिर्फ सिल्वर स्क्रीन पर देखना बल्कि ऑफस्क्रीन की भी एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं।

आलिया से पहले रणबीर का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग भी काफी चर्चा में रहा था। वहीं आलिया और दीपिका के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। साल 2018 में दोनों करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में पहुंची थीं। शो में करण ने दोनों से रणबीर से जुड़े कई सवाल पूछे थे। इस दौरान आलिया ने खुलासा किया था कि उन्हें रणबीर कपूर की किस आदत से नफरत है। ‘कॉफी विद करण’ के एपिसोड का वीडियो एक बार फिर से वायरल हो रहा है।

साल 2018 में ‘कॉफी विद करण’ में दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट ने खूब मस्ती की थी। शो में दोनों ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशन लाइफ से जुड़े कई सवालों के जवाब भी दिए थे। वहीं आप वीडियो में देख सकते हैं कि आलिया और दीपिका साथ में ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का गाना ‘चन्ना मेरेया’ गा रही हैं। इस गाने को फिल्म में रणबीर कपूर पर फिल्माया गया था।

इसके बाद शो में रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने दीपिका पादुकोण से पूछा कि रणबीर के बारे में वो लव्स (प्यार), हेट्स (नफरत) और टॉलरेट्स (सहना) बताएं। इस सवाल पर दीपिका ने उत्तर दिया कि ‘मुझे रणबीर के जल्दी नाराज नहीं होने से प्यार है।‘ हेट के बारे में बताते हुए कहती हैं कि ‘वो रिएक्ट नहीं करता है।’ टॉलरेट करने के सवाल बर दीपिका आगे कहती हैं कि ‘असल में तीनों चीजें जुड़ी हुई हैं वो आसानी से अपनी भावनाएं जाहिर नहीं करता है।’ वहीं आप वीडियो में देख सकते हैं कि इस पर दौरान जब दीपिका इन सभी सवालों के उत्तर के दे रही होतीं हैं तो आलिया उन्हें काफी ध्यान से सुन रही होतीं हैं। ये वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button