मनोरंजन

फ्लॉप नहीं हुईं फिल्म छपाक, अब तक कमाएं 58.48 करोड़

मुबंई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक फ्लॉप नहीं हुईं है। फिल्म ने अब तक 58.48 करोड़ रूपए कमाएं है। जबकि इस फिल्म की कुल लागत ही 35 करोड रूपए है। फिल्म को अंतराष्ट्रीय स्तर पर बहुत अच्छा रिस्पोस मिला है। जिससे फिल्म की कमाई अधिक होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार फिल्म समीक्षकों ने बताया है कि कुल 35 करोड बजट की फिल्म छपाक ने अब 58.48 करोड़ की कमाई की है। इसलिए इस फिल्म को फ्लॉप नहीं माना जा सकता है। इस फिल्म ने अपनी कुल लागत से काफी अधिक कमाई की है और अब भी जारी है। छपाक कुल 23 करोड में बन कर तैयार हो गई थी जिस पर 12 करोड रूपए प्रचार —प्रसार पर खर्च किया गया। कुल 35 करोड रूपए खर्चा आया। इसमें फिल्म ने 23 करोढ रूपए 23 करोड़ रुपये अपने स्ट्रीमिंग राइट्स और 3 करोड़ रुपये अपने म्यूजिक राइट्स से कमाए है।

गौरतलब है कि छपाक के रिलीज होने के से पहले दीपिका पादुकोण जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय जेएनयू चली गई थी। यह बात एक बात भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों को ना गावर गुजरी,उन्होंने सोशल मीडिया पर दीपिका की फिल्म छपाक का बहिष्कार करने की अपील करना शुरू कर दिया। वहीं दीपका पादुकोण रातों रात देशद्रोही करार दे दी गई। फिल्म रीलिज होने के बाद शुरूआत में कम कमाई के कारण यह कह जाने लगा कि फिल्म फ्लॉप हो गई,लेकिन अब रिपोर्ट बता रही हैं कि ऐसा नहीं है।

Related Articles

Back to top button