मनोरंजन

शादी के बाद रिया कपूर और करण बूलानी की पहली तस्वीर आई सामने, दुल्हन के जोड़े में शरमाती नजर आईं अनिल कपूर की बेटी

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की छोटी बेटी और मशहूर फिल्म निर्माता रिया कपूर हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टर्म ब्वॉयफ्रेंड के साथ सात फेरे लिए हैं। ये शादी एक छोटे से फैमिली फंक्शन में ही हुई है। जिसमें कुछ करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। अब इस शादी से रिया कपूर और कण बूलानी की पहली तस्वीर सामने आई है।

रिया कपूर ने करण बूलानी संग शादी के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। रिया ने अपनी और करण की शादी की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिया दुल्हन के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। रिया ने अपनी शादी के लिए सफेद और गोल्डन का कॉम्बिनेशन चुना। वहीं करण ने भी रिया से मैच करती हुई शेरवानी पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने लाल रंग का दुपट्टा भी गले में डाला हुआ है।तस्वीर में करण रिया को अंगूठी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं तो वहीं रिया इस दौरान नई- नवेली दुल्हन की तरह ही शरमाती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रिया ने एक पोस्ट भी लिखा है।

रिया कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए ये तस्वीर शेयर की है। तस्वीर को शेयर करते हुए रिया लिखती हैं, ’12 साल बाद मुझे शायद इतना नर्वस नहीं होना चाहिए। क्योंकि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और एक सबसे अच्छे इंसान हो। लेकिन मैं रोई और स्तब्ध थी और मेरे पेट में तितलियां सी दौड़ रही थीं, क्योंकि मुझे नहीं पता था कि ये अनुभव कितना विनम्र होने वाला है। मैं हमेशा वह लड़की रहूंगी जिसे मेरे माता-पिता के सोने से पहले रात 11 बजे जुहू स्थित अपने घर आना होता था।’

आगे रिया ने दोनों परिवारों को एक साथ जोड़े रखने की बात करते हुए लिखा, ‘अब तक मुझे नहीं पता था कि मैं कितनी भाग्यशाली थी। मुझे उम्मीद है कि हम इस परिवार को और करीब बना देंगे जो हमारे पास हैं, हमारे जीवन के बहुत सारे प्यार।’ अपनी इस पोस्ट में रिया ने पिता अनिल कपूर, मां सुनीता कपूर, भाई हर्षवर्धन कपूर और बहन सोनम कपूर को भी टैग किया है। रिया की इस पोस्ट पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। रिया के फैंस और दोस्त सभी मिलकर रिया को बधाई दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button