मनोरंजन

अभिनेत्री शबाना आजमी पूरी तरह ठीक होकर घर पहुंची

मुबंई। अभिनेत्री शबाना आजमी पूरी तरह ठीक हो घर पहुंच गई है। कोकिलाबेन अस्पताल से उन्हें शुक्रवार 31 जनवरी को डिस्चार्ज किया है। शबाना आजमी ने घर पहुंचकर अपने शुभचिंतकों,दोस्तों और फैंन का धन्यवाद किया। इसके अलावा उन्होंने टीना अंबानी और कोकिलाबेन अस्पताल का शुक्रिया किया है। 18 जनवरी को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर शबाना आजमी की कार एक ट्रक से भ‍िड़त गई थी, इस सडक हादसे में शबाना गंभीर रूप से घायल थीं। उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां 14 दिन उनका इलाज किया गया।

Related Articles

Back to top button