मनोरंजन

हिट एंड रन केस में सलमान खान को मिली यह बड़ी राहत

मुंबई। हिट एंड रन केस में सलमान खान को बड़ी राहत मिली है। शनिवार को मुंबई सेंशन्स कोर्ट ने अभिनेता के खिलाफ जारी जमानती वारंट रद्द कर दिया।

यह मामला 16 साल पहले का है। 27 सितंबर 2002 की रात को मुंबई के उपनगर बांद्रा में सलमान खान की लैंडक्रूजर फुटपाथ पर चढ़ गई थी। तब अमेरिकन बेकरी में काम करने वाले मजदूर फुटपाथ पर सो रहे थे। गाड़ी की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई थी और चार अन्य घायल हो गए थे।

पुलिस जांच के बाद सलमान खान को लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोपी बनाया गया था। हालांकि अगले दिन गिरफ्तार किए जाने के बाद पुलिस स्टेशन से ही उनकी जमानत हो गई थी।

2016 में जारी हुआ था सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

मामले में पिछली सुनवाई 19 फरवरी 2016 को हुई थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र सरकार की याचिका पर सलमान को नोटिस जारी किया था। इससे पहले बॉम्बे उच्च न्यायालय ने सलमान को सबूतों के आभाव में बरी कर दिया है।

इससे पहले इस मामले पर 6 फरवरी को पहली सुनवाई हुई थी। सलमान को निचली अदालत ने पांच साल की सजा दी थी। लेकिन बॉम्बे हाईकोर्ट ने पिछले वर्ष 10 दिसंबर को सबूतों को नाकाफी बताते हुए सलमान खान को अपनी एसयूवी कार से एक व्यक्ति की जान लेने और चार को घायल करने के आरोपों से बरी कर दिया था।

Related Articles

Back to top button