खेलराष्ट्रीय

ऋषभ पंत क्रिकेट के अब तक सबसे महंगे खिलाड़ी

सऊदी अरब के जेद्दाह में 2 दिन चला IPL का मेगा ऑक्शन पूरा हो गया। ऑक्शन में 182 खिलाड़ी बिके, इसमें 62 विदेशी खिलाड़ी हैं। 8 बार राइट टु मैच का इस्तेमाल किया गया। 10 फ्रेंचाइजी ने 639.15 करोड़ खर्च किए।

ऋषभ पंत इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने, उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपए में खरीदा। वहीं, 13 साल की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ U-19 में शतक लगाने वाले बिहार के लेफ्ट हैंड बैटर वैभव सूर्यवंशी IPL के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव को राजस्थान रॉयल्स (RR) में खरीदा।

IPL मेगा ऑक्शन के हाईलाइट्स…

1. पंत सबसे महंगे खिलाड़ी
ऋषभ पंत को 27 करोड़ में लखनऊ और श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ रुपए में पंजाब ने खरीदा। इंग्लैंड के जोस बटलर सबसे महंगे विदेशी रहे, उन्हें 15.75 करोड़ रुपए में गुजरात टाइटंस ने खरीदा।

2. वेंकटेश सबसे महंगे ऑलराउंडर
वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ रुपए में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा। ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोयनिस सबसे महंगे विदेशी ऑलराउंडर हैं, उन्हें पंजाब किंग्स ने 11 करोड़ रुपए में खरीदा

Related Articles

Back to top button