डोनाल्ड ट्रंप फिर बनेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति

वॉशिंगटन
अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुनाव में सिर्फ 5 राज्यों में काउंटिंग बची है। अब तक 45 राज्यों के नतीजे आ चुके हैं। इनमें 27 में रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रम्प और 18 में डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को जीत मिली है। वहीं एक राज्य मेन में दोनों पार्टियों को एक-एक सीट मिली है।
ट्रम्प बहुमत से अब सिर्फ 3 सीटें दूर हैं। उन्हें 538 सीटों में से 267 सीट मिली हैं, जबकि कमला को 224 सीट हासिल हुई हैं। दोनों के बीच सिर्फ 43 सीटों का फर्क है। हालांकि, बचे हुए सभी 5 राज्यों में ट्रम्प बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में कमला कड़ी टक्कर देने के बावजूद चुनाव लगभग हार चुकी हैं।
जीत के बाद अमेरिकी लोगों को संबोधित करते हुए ट्रम्प ने कहा- एक बार फिर से अमेरिका को महान बनाऊंगा। भगवान ने मेरी जान इसी दिन के लिए बचाई थी।
ट्रम्प पर 13 जुलाई को पेंसिलवेनिया में हमला हुआ था। इसमें एक गोली उनके कान को छूकर निकल गई थी। हमले में उनकी जान बाल-बाल बची थी।