मध्य प्रदेशराष्ट्रीय

मुंबई के बांद्रा में भगदड़ 9 घायल

मुंबई।
मुंबई के बांद्रा टर्मिनस पर रविवार सुबह मची भगदड़ में 9 यात्री घायल हो गए हैं। 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया है। हादसा प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सुबह करीब 6 बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस आई थी, उसमें चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई।
घायलों के नाम शाबिर रहमान (40), परमेश्वर गुप्ता (28), रविंदर हरिहर (30), रामसेवक प्रजापति (29), संजय तिलकराम कांगे (27), दिव्यांशु यादव (18), शरीफ शेख (25), इंद्रजीत साहनी (19) और नूर मोहम्मद (18) हैं।

Related Articles

Back to top button