व्यवसाय

शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 1708 अंक टूटा, निफ्टी 14300 के करीब

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स करीब 1707.94 अंक की गिरावट के साथ 47883.38 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 524.10 अंक की गिरावट के साथ 14310.80 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज सेंसेक्स के टॉप 30 शेयर्स में सिर्फ डॉ रेड्डी हरे निशान में बंद हुआ बाकि के सभी 29 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए हैं। डॉ रेड्डी करीब 4 फीसद की बढ़त के साथ बंद हुआ है। इसके अलावा गिरावट वाले शेयर्स में इंडसइंड बैंक सबसे आगे रहा है। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, Titan, Axis Bank, SBI, ONGC, Icici Bank, HDFC, ITC, Reliance, TCS, Infosys और टेक महिंद्रा सभी में बिकवाली देखने को मिली है।

निफ्टी में टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, UPL, SBI, हिंडाल्को, ONGC, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि डॉ. रेड्डीज, सिप्ला, डिविज लैब, ब्रिटानिया के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

Related Articles

Back to top button