मुख्य समाचार

2020 के भी दो पहलू Positive और Negative

 

 

[mkd_highlight background_color=”” color=”red”]सोना देव[/mkd_highlight]

 

 

हर सिक्के के दो पहलु होते हैं। हेड और टेल। लेकिन मैं बात सिक्के की नहीं सन 2020 की कर रही हूं। 2020 के भी दो पहलू थे। Positive और Negative। सन 2020 के नकारात्मक पहलू से सारी दुनिया वाकिफ़ है। 2020 में आई कोरोना नामक महामारी की व्यापक कहर जगजाहिर है। जान-माल का जो भी नुकसान हुआ उसकी भरपाई शायद ही कभी हो। मौत, दु:ख-दर्द, हताशा-निराशा, आर्थिक कठिनाई, बेरोजगारी- ये सब 2020 के नकारात्मक पहलू हैं।

अब बात करतें हैं 2020 के सकारात्मक पहलूओं की-

1. लॉकडाउन के दौरान कामकाजी व व्यस्त लोगों को थोड़ा आराम मिला। व्यापारी से लेकर नौकरपेशियों को परिवार व बाल-बच्चों के साथ हंसते, खेलते, सुखद समय बिताते देखा गया।
2.कुछ लोगों ने अपनी hobbies पर काम किया। अधूरे रह गये शौक को पुरा किया। किसी ने कुकिंग सीखी। किसी ने बागवानी की तो किसी ने सिलाई-बुनाई। लोगों को अपना कला निखारने का मौका मिला। सोशल साइट पर भी लोगों ने अपनी कलाकारी साझा किए।
3. लोग स्वास्थ्य के प्रति सजग हुए। साफ़-सफाई के प्रति जागरूक हुए। स्वच्छता लोगों की आदत बन गई। जो की एक अच्छी आदत है।
4. लोगों ने digital तकनीकी का भरपुर इस्तेमाल किया। घर बैठ कर भी दफ्तर का काम निपटाने लगे। online सेवाओं के फायदे जाने।
कुल मिलाकर अच्छा रहा 2020
आशा है 2021 सब के लिये खुशियों की सौगात लाएं।
अच्छा हो 2021
Wish you a Happy New Year 

Related Articles

Back to top button