मुख्य समाचार
COVID-19 : बंद हो सकती हे यूके की फ्लाइट

दिल्ली। खतरनाक बीमारी कोरोना का खतरा अभी टला भी नहीं था कि अब कोरोना के एक नए प्रकार ने चिंता बढा दी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन सामने आया है, जो काफी खतरनाक हैण् इसके बाद यूरोप के कई देशों ने यूके जाने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी है। अब भारत में भी ऐसी ही मांग उठने लगी हैण् सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले पर ट्वीट किया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के नए स्ट्रेन से हलचल है और वो सुपर स्प्रेडर की तरह काम कर रहा है। ऐसे में भारत सरकार को यूके की सभी फ्लाइट बैन करनी चाहिए।