मुख्य समाचार

किसान आंदोलन: सरकार और मौसम के सामने डटे हुए है किसान

दिल्ली। देश में केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसान दिल्ली की बार्डरों पर बीते एक पखवाडे से डटे हुए है, अभी तक तो किसानों का आमना सामना सरकार और सरकारी तंत्र से था पर अब मौसम ने भी किसानों को चुनौती दे दी है। दिसम्बर महीने में बिगडते मौसम में भी किसान हिम्मत नहीं हार रहे है, वह डटे हुए है। आन्दोलन आगे बढ रहा है। देश में किसानों के साथ धीरे धीरे कई और जुडते जा रहे है।
उल्लेखनीय है कि सोमवार को जहां किसान अपनी मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे हैए वहां कोहरे ने दस्तक दे दी है, ऐसे में दिल्ली बार्डरों पर किसानों की मुश्किलें मौसम बढा सकता है। किसानों के स्वास्थय पर भी विपरीत प्रभाव पड सकता है, इसके बाद भी किसान अपने घर वापस लौटने को तैयार नहीं है। किसान आंदोलन पंजाब और हरियाणा से शुरू होकर उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान कई अन्य राजयों तक पहुंच चुका है। किसान नेताओं के आव्हान पर जिला स्तरों तक विरोध प्रदर्शन हो चुके है। किसान आन्दोलन कितने आगे जाएगा या किसान पीछे लौटेंगे या सरकार मानेगी इसके लिए तो इंतजार करना ही होगा।

Related Articles

Back to top button