मुख्य समाचार

BIHAR : कृष्णा सिन्हा के बाद नितिश कुमार 17 साल 439 दिन तक होंगे बिहार के मुख्यमंत्री

 

— एनडीए को 125 और आरजेडी गठबंधन को 110 सीट पर जीत

 

बिहार के इतिहास में कृष्णा सिन्हा ने सबसे अधिक समय कुल 17 साल 52 दिन सीएम की कुर्सी पर राज किया। उनसे पहले और बाद में इतने समय तक कोई भी सीएम नहीं रहा था। लेकिन नितिश कुमार उनका रिकार्ड तोडने जा रहे है। नितिश कुमार अब तक 13 साल 439 तक सीएम रहे और अब फिर से 5 साल के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कबिज होगे। अगर नितिश कुमार अगले पांच साल सीमएम का कार्यकाल पूरा करते है तो वे 17 साल 439 दिन तक मुख्यमंत्री बने रह कर कृष्णा सिन्हा ने सबसे अधिक समय कुल 17 साल 52 दिन तक सीएम रहने के रिकार्ड को तोडते हुए नया रिकार्ड बना देगे।

नितिश कुमार सबसे पहले 3 मार्च 2000 को मुख्यमंत्री बने लेकिन महज सात दिन बाद 10 मार्च 2000 तक ही कुर्सी पर बैठ पाए, उनकी जगह फिर से राबडी देवी यादव प्रदेश की मुख्यमंत्री की कुर्सी पर ​बिठाई गई। पांच साल बाद 24 नंबवर 2005 को फिर से नितिश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस बार नितिश कुमार 26 नंबवर 2010 तक और फिर लगातार 26 नंबवर 2010 से 14 मई 2014 तक सीएम रहे। 278 दिन के ब्रेक के बाद फिर नितिश कुमार 22 फरवरी 2015 से 20 नवंबर 2015 और फिर 20 नवंबर 2015 से नवंबर 2020 अब तक मुख्यमंत्री है। कुल अब तक 13 साल 439 दिन नितिश कुमार मुख्यमंत्री पद रहे है। हाल ही में हुए में विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले बहुमत के बाद वे फिर से पांच साल के लिए सीएम की कुर्सी पर कबिज होगे।

— कृष्णा सिन्हा कुल 17 साल 52 दिन सीएम रहे

बिहार के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में कांग्रेस के कृष्णा सिन्हा ने सबसे पहले 20 जुलाई 1937 को सीएम पद की शपथ ली थी। सिन्हा 31 अक्टूबर 1939 तक 2 साल 104 दिन पद पर रहे। उसके बाद 23 मार्च 1946 से 25 जनवरी 1950 तीन साल, 308 दिन तक, फिर साल 1950 में बिहार में सबसे पहले विधानसभा चुनाव हुए और 26 जनवरी 1950 को कृष्णा सिन्हा ने सीएम की शपथ ली। सिन्हा 31 जनवरी 1961 तक 11 साल, 5 दिन सीएम रहे। इस तरह कुल 17 साल 52 दिन कृष्णा सिन्हा ने बिहार के सीएम रहे। हलांकि निर्वाचित विधानसभा के हिसाब से कृष्णा सिन्हा ने 11 साल 5 दिन मुख्यमंत्री पद पर थे।

— एनडीए को 126 और आरजेडी गठबंधन को 110 सीट

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में एनडीए को 125 और आरजेडी गठबंधन को 110 सीट पर जीत मिली है। एनडीए को 125 सीट के साथ सरकार बनाने के लिए बहुमत मिला है। बहुमत प्राप्त करने के बाद बीजेपी ने स्पष्ट कहा कि इस बार भी नितिश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगे।

Related Articles

Back to top button