मुख्य समाचार

MP BY ELECTION : मप्र उपचुनाव में क्या गुल खिलाएगा चंबल का मेहगांव

मध्यप्रदेश। प्रदेश में उपचुनाव में अब नेताओं का प्रचार प्रसास शुरू हो गया है। चंबल क्षेत्र की मेंहगांव विधानसभा सीट अब सबसे चर्चित सीट मानी जा रही है, माना भी जाना चाहिए कांग्रेस ने यहां अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है।
मेंहगांव भिंड जिले की महत्वपूर्ण सीट है, यहां से ओपीएस भदोरिया ने पिछले आम चुनाव में भाजपा की रक्षा शुक्ला को 25 हजार 814 वोटों से शिकस्त दी थी, कांग्रेस को यहां से 61 हजार 560 मत हासिल किये थे। जबकि भाजपा को यहां करीब 36 हजार वोट हासिल हुए थे। भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था। अब ओपीएस भदोरिया कांग्रेस को छोड़ भाजपा में शािमल हो गये हैं। दोनों ही दल अब चुनावी प्रचार में नजर आने लगे हैं।
– वोटर जो बिगाड़ सकते हैं गणित
मेंहगांव विधान सभा सीट पर आम चुनावों की बात की जाए तो सबसे अधिक 34 प्रत्यासी मैदान में थे, इन प्रत्यासियों में बहुजन समाज पार्टी को 7597 मत, आरएलएसपी को 15 हजार 307, बीएसडी 28 हजार 160 वोट मिले थे। यदि उप चुनाव में यह दोनों दल अपने उम्मीदवार नहीं उतारते हैं तो यह मतदाता भी जीत हार के गणित को बिगाड़ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button