मुख्य समाचार

राहुकाल की बजह दो बजे तक रूके सिंधिया, शुभ मुहूर्त में करेंगे बीजेपी ज्वॉइन

दिल्ली। कांग्रेस का साथ छोड चुके ज्योतिरादित्य सिंधिया शुभ मुहूर्त में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेंगे। पंचाग अनुसार बुधवार दोपहर बारह बजकर 32 मिनट से दो बजकर 01 मिनट तक राहुकाल था। बताया जाता है कि राहूकाल की बजह से सिंधिया घर में ही रहे। इसके बाद जैसे ही शुभ मुहूर्त शुरू हुआ सिंधिया अपने घर से भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए। करीब तीन बजे तक अमृत योग है। बताया जाता है कि शुभ मुहूर्त में सिंधिया भाजपा दफ्तर में पहुंचकर भाजपा की सदस्ता लेंगे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मध्यप्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, एमपी भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, ज्योतिरादित्य सिंधिया को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे। ​

Related Articles

Back to top button