मध्य प्रदेश

कलश यात्रा निकालकर पंच दिवसीय त्रिदेव महायज्ञ का शुभांरभ

               ( वसीम उददीन )
मध्यप्रदेश। सीहोर जिले के अहमदपुर के समीपत ग्राम गड़ी बगराज में पंच दिवसीय त्रिदेव महायज्ञ का आयोजन गड़ी बगराज में किया जा रहा है। पंच दिवसीय त्रिदेव महायज्ञ का शुभांरभ प्रसिद्ध मंदिर वनखेडा टेकरी मां विंध्यवासिनी के दरबार से कलश यात्रा निकालकर की गई। कलश यात्रा में, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना सम्मिलित हुए कलश यात्रा का मेन बाजार में जगह-जगह पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया इस कलश यात्रा में काफी संख्या में धर्म प्रेमी शामिल हुए। पंच दिवसीय  त्रिदेव महायज्ञ 3 फरवरी से से प्रराम्भ होकर 7 फरवरी तक होगा।, पांच दिवसीय यज्ञ में संगीत मय  भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा कथा वाचक बाला प्रसाद विश्वकर्मा के द्वारा भगवत कथा सुनाई जाएगी पांच दिवसीय यज्ञ में योगाचार्य ज्योति कपिल शास्त्री एवं यज्ञ ब्रह्म पंडित प्रदीप शास्त्री रहेंगे  7 फरवरी दिन शुक्रवार को महा प्रसादी एवं समापन होगा यज्ञ के समापन पर महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा। यज्ञ के दौरान 4 से 6 फरवरी तक दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक संगीत मय भगवान देवनारायण कथा का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button