मुख्य समाचारराष्ट्रीय

नागरिकता संसोधन बिल लोकसभा में पेश, बहस जारी

दिल्ली। सोमवार को लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागरिकता संसोधन बिल पेश किया। बिल पेश के बाद कांग्रेस सहित अन्स विपक्षी दलों ने इसका विरोध किया। विपक्ष के सवालों का जबाव देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार का नागरिकता संसोधन बिल अल्पसंख्यकों को कोई नुकसान नही करेगा। यह भम्र है कि यह बिल अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। नागरिकता संसोधन बिल का तडका विरोध होने के बाद भी केंद्र सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिल लोकसभा में परित कराया जाएगा। इसके लिए सरकार ने सभी तैयारिया पूर्ण की है। बीजेपी ने अपने सांसदों को संसद में मौजूद रहने का आदेश जारी किया है।
गौरतलब है कि केंद्र सरकार के नागरिकता संसोधन बिल का असम सहित अन्य पूर्व के राज्यों में जोरदार विरोध हो रहा है। वहीं कांग्रेस सहित अन्स विपक्षी दल भी बिल का पूरजोर विरोध कर रहे है।

Related Articles

Back to top button