मुख्य समाचार

TODAY HISTORY: क्या आप जानते हैं आज के दिन 3 सितंबर को क्या हुआ था?

 

  • Today  History (Today’s History) 3 SEPTEMBER

3 सितंबर 1709 को स्विस के पहला मेजर समूह जर्मन उपनिवेशों तक पहुंचा।
3 सितंबर 1731 को विलियम केएच फ्रिसो को फ्रिसलैंड का वायसराय बनाया गया।
3 सितंबर 1783 को अमेरिका और ब्रिटेन के बीच पेरिस की संधि के साथ क्रांतिकारी युद्ध समाप्त हो गया।
3 सितंबर 1791 को फ्रांस की संसद ने देश का संविधान पारित किया।
3 सितंबर 1812 को इंग्लैंड के लंदन शहर में डब्बों में खाना भरने वाला पहला कारखाना खुला।
3 सितंबर 1833 को बेंजामिन एचडे ने अमेरिका में पहला सफल समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क सन’ का प्रकाशन शुरू किया।
3 सितंबर 1914 को अल्बानिया के राजकुमार विलियम को अपने शासन में हो रहे विरोध के कारण छह महीने बाद देश छोड़ना पड़ा।
3 सितंबर 1939 को ब्रिटिश प्रधानमंत्री नेविले चेम्बरलिन द्वारा एक रेडियो प्रसारण पर ब्रिटेन और फ्रांस का जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा करने के साथ ही द्वितीय विश्व युद्ध शुरु हुआ।
3 सितंबर 1941 को जर्मन तोपखाने ने लर्नग्राद पर गोलाबारी करना शुरू किया।
3 सितंबर 1943 को दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने इटली पर हमला किया।
3 सितंबर 1950 को एमीलियो नीनो फरिना पहले फार्मूला वन वर्ल्‍ड चैपिंयन बने।
3 सितंबर 1971 को कतर को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
3 सितंबर 1984 को एक भयानक तूफान की वजह से दक्षिण फिलिपीन्स में करीब 1300 मारे गए और सैकड़ों घायल हुए। हवाओं की रफ्तार 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक मापी गई।
3 सितंबर 1995 को ईबे की स्थापना की गयी।
3 सितंबर 2011 को एथलेटिक्स में 13 वीं विश्व चैंपियनशिप: उसैन बोल्ट ने 200 मीटर की दौड़ में जीत हासिल की।
3 सितंबर 2013 को माइक्रोसॉफ्ट ने 7.2 अरब में नोकिया को खरीदा।
3 सितंबर को 2014 भारत तथा पड़ोसी देश पाकिस्तान में बाढ़ के कारण 200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।

-आज इनका हुआ था जन्म

3 सितंबर 1905 को भारतीय राजनीतिज्ञ कमलापति त्रिपाठी का जन्म हुआ था।
3 सितंबर 1906 को भारत के मशहूर फिल्म अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का पेशावर (अब पाकिस्तान) में जन्म हुआ।
3 सितंबर 1923 को देश के दिग्‍गज तबला वादक पंडित किशन महाराज का जन्‍म हुआ था।
3 सितंबर 1940 को हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार प्यारेलाल का जन्म हुआ।
3 सितंबर 1950 को भारतीय अभिनेता गोविन्द नामदेव का जन्म हुआ था।
3 सितंबर 1965 को भारतीय अभिनेता मनोज जोशी का जन्म हुआ था।
3 सितंबर 1934 को भारतीय राजनीतिज्ञ राजकुमार दोरेंद्र सिंह का जन्म हुआ था।

-आज इनका हुआ था निधन

3 सितंबर 2010 को ग्रेट संगीतकार ब्रिटेन माइक एडवर्ड्स का निधन हुआ था।
3 सितंबर 2012 अमेरिका को अभिनेता माइकल क्लार्क डंकन का निधन हुआ था।

Related Articles

Back to top button