मुख्य समाचारराष्ट्रीयविश्व

TODAY HISTORY: क्या आप जानते हैं आज के दिन 27 जुलाई को क्या हुआ था?

 

  • Today  History (Today’s History) 27  JULY

 

27 जुलाई 1789 को अमेरिका की पहली अमेरिकी संघीय सरकारी एजेंसी, विदेशी विभाग(डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स) की स्थापना हुई थी। सितंबर 1789 में इसका नाम बदलकर डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट रख दिया गया था।
27 जुलाई 1939 को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की स्थापना हुई थी। स्थापना के समय अंग्रेजों ने इसका नाम क्रॉउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस रखा गया था। जो कि आज़ादी के बाद बदल कर सीआरपीएफ रख दिया गया था।
27 जुलाई 1955 को ऑस्ट्रेलियाई राज्य संधि (द ऑस्ट्रेलियन स्टेट ट्रीटी) आधिकारिक तौर पर लागू हुई थी। इस संधि पर 15 मई 1955 को वियना में हस्ताक्षर किए गए थे।
27 जुलाई 1967 को भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता, निर्देशक, पटकथा लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता राहुल बोस का जन्म हुआ।
27 जुलाई 1981 को एरोमेक्सिको की फ्लाइट 230 उतरते(लैंडिंग के) समय दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। फ्लाइट में सवार 66 लोगों में से 32 की मौत हो गई थी।
27 जुलाई 1987 को खोजकर्ताओं द्वारा टाइटेनिक का मलबा खोजा गया था।  टाइटेनिक जहाज 15 अप्रैल 1912 को उत्तरी अटलांटिक महासागर में डूब गया था।
27 जुलाई 1992 को भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक अमजद खान का निधन हुआ।अमजद खान ने अपने 20 वर्षों के फिल्मी सफर में 130 से अधिक फिल्मों में काम किया था।उनका सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध किरदार फिल्म शोले का ‘गब्बर’ था।
27 जुलाई 2002 को यूक्रेन में एयर शो के दौरान हुए हादसे में 77 लोगों की मौत हो गई और 543 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इस एयर शो को देखने 10,000 से ज्यादा दर्शक आए हुए थे।
27 जुलाई 2015 को भारत के पंजाब राज्य के गुरदासपुर जिले में तीन बंदूकधारियों द्वारा किए गए हमले से 10 (बंदूकधारी शामिल) लोगों की मौत हो गई और 15 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।
27 जुलाई 2015 को भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे डॉ. ए.पी.जे अब्दुल कलाम का निधन हुआ। भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलांग में एक व्याख्यान (लेक्चर) देते हुए हृदयाघात (कार्डिक अरेस्ट) से उनकी मृत्यु हुई थी।

Related Articles

Back to top button