मुख्य समाचारराष्ट्रीय

कर्नाटक सरकार पर इस बार बडा सकंट, गठबंधन के 12 विधायकों ने सौंपे इस्तीफे

कर्नाटक। कांग्रेस -जेडीएस गठबंधन सरकार पर इस बार बडा सकंट आ गया है। गठबंधन ने कुल 12 विधायकों ने इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है। अगर इन विधायकों के इस्तीफे स्वीकार हो जाते है तो प्रदेश सरकार का सकंट में आना तय है। विधायकों के इस्तीफे की सूचना के बाद उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वरा और राज्य सरकार में मंत्री डीके शिवकुमार ने विधायको की आपात बैठक बुलाई है।

जानकारी के अनुसार सरकार से कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों की पटरी नहीं बैठ पा रही है, जिसकी वजह से बीतें कई दिनों से विधायकों का एक गुट सरकार से अलग होकर इस्तीफा देने का मन बना रहा था,शनिवार को कांग्रेस और जेडीएस के विधायकों ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने की खबर है। इससे पहले भी कांग्रेस दो विधायकों ने इस्तीफा दिया था लेकिन दोनों विधायकों का इस्तीफा अभी मंजूर नहीं हुआ है।
गौरतलब है कि कर्नाटक विधानसभ में कुल 224 सदस्य है। जिसमें से कांग्रेस के 79 और जेडीएस के 37 विधायक हैं। गठबंधन में बीएसपी के भी एक विधायक शामिल है। कुल मिलाकर गठबंधन के पास 117 विधायक है। बीतें दिनों कांग्रेस के विधायक आनंद और रमेश द्वारा इस्तीफे के बाद सरकार में पास 115 विधायक शेष रह जाते है।

-इस्तीफा देने वाले विधायकों के नाम

महेश कुम्थली- कांग्रेस
बी सी पाटिल – कांग्रेस
रमेश जर्कीहोली – कांग्रेस
शिवराम हेब्बर- कांग्रेस
प्रताप गौड़ा – कांग्रेस
सोमाशेखर- कांग्रेस
मुनिरत्ना- कांग्रेस
बिराथी बसवराज- कांग्रेस
रामालिंगा रेड्डी- कांग्रेस
एच विश्वनाथ- जेडीएस
नारायण गौड़ा- जेडीएस
गोपालिया- जेडीएस

Related Articles

Back to top button