मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: अखिलेश यादव बोले, कांग्रेस का दिल भी बीजेपी की तरह छोटा
![](https://www.samayaajkal.com/wp-content/uploads/2018/11/akhilesh-yadav-says-congress-heart-is-too-small-like-bjp-during-madhya-pradesh-election-campaign.jpg)
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव ( Madhya Pradesh assembly election) में समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि कांग्रेस और भाजपा में कोई फर्क नहीं है। हमने कांग्रेस के लोगों से कहा लेकिन उन्होंने गठबंधन नहीं किया। इस चुनाव पर देश की नजर है। इसके बाद देश का चुनाव शुरू हो जाएगा।
अखिलेश ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के गुढ़ विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्यशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान इसलिए बदहाल है कि कांग्रेस के रास्ते पर भाजपा चल रही है। हमने यूपी में बहुत करीब से देखा है कि जो भाजपा है वहीं कांग्रेस है। हमें लगा था कि कांग्रेस का दिल बड़ा है लेकिन उनका दिल भी भाजपा की तरह छोटा है। देश के सामने आज लोकतंत्र पर खतरा है जिसे भाजपा कहते हैं। इस चुनाव के बाद देश का चुनाव होना है और प्रधानमंत्री बनने के लिए उत्तर प्रदेश में आना होगा। इस बार समाजवादी लोग मिलकर तय करेंगे कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा?
उन्होंने कहा कि भाजपा विधवा पेंशन देने की बात कर रही है। हम पेंशन दे रहे थे, तो उसे भाजपा ने रोक दिया। हम गरीब माताओं को 2 हजार प्रतिमाह पेंशन देंगे। उत्तर प्रदेश में लैपटाप और डेटा बांटने का वादा भाजपा ने किया जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। मध्य प्रदेश में अब स्कूटी देने को कह रहे हैं। उनसे पूछो पेट्रोल का पैसा कौन देगा? उन्होंने कहा कि परिवर्तन वोट से ही होगा क्योंकि ये सरकार वोट से ही आई है। मतदाता मौके का इंतजार करें