मुख्य समाचार

मर्जी के खिलाफ हो रही थी शादी, लड़की ने लड़के से की बात और दे दी जान

भिलाई। सेक्टर 1 में रहने वाली एक महिला शिक्षाकर्मी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मर्जी के बिना शादी तय होने से महिला शिक्षाकर्मी नाराज थी, घटना वाले दिन परिजन लड़के वालों के यहां शगुन लेकर गए थे।

मामला भिलाई के सेक्टर 1 की है जहां रहने वाली महिला शिक्षाकर्मी वर्ग-1 में पदस्थ थी। महिला के परिजन ने उसकी शादी उत्तर प्रदेश के उन्नाव में तय की थी, महिला इस शादी से नाखुश थी साथ ही उसने कई बार परिजनों से भी शादी ना करने की बात कही थी

लेकिन महिला की मर्जी के बिना परिजन उसकी शादी करना चाहते थे, मंगलवार को महिला के परिजन लड़के वालों के यहां शगुन लेकर रवाना हुए थे। इधर महिला ने अपने होने वाले पति को फोन कर शादी ना करने की बात कही थी।

पीएम के लिए भेजा शव
जिसके बाद महिला ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। साथ ही महिला ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें शादी को लेकर जिक्र किया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button