मध्य प्रदेश

खरगोन जिले में सड़क हादसे में तीन की मौत, एक घायल

खरगोन। जिले में सोमवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला घायल भी हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सनावद से 14 किलोमीटर दूर काला पत्थर के पास आयशर वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे उस पर सवार दो पुरुषों और एक बालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।

इस दुर्घटना में एक महिला घायल भी हो गई। घायल महिला सनावद सिविल हॉस्पिटल लाया जा रहा है। घटना से लोगों में आक्रोश है। घटना शाम 4:15 बजे की बताई गई है।

Related Articles

Back to top button